Surya Grahan 2024: इस दिन लगने जा रहा है इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर' का अद्भुत नजारा
Advertisements

Surya Grahan 2024: इस दिन लगने जा रहा है इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का अद्भुत नजारा

Advertisements

नई दिल्ली, Surya Grahan 2024 :- यह साल अब जल्द ही खत्म होने वाला है ।लेकिन इससे पहले आप सबको बता दे की 2 अक्टूबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं बल्कि एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण को रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं ।इस दिन आपको आसमान में एक आग का छल्ला दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन होता है ।वहीं 2 अक्टूबर को पितृपक्ष के आखिरी दिन सर्व पितृ अमावस्या है और उसी दिन यह वलयाकार ग्रहण लगेगा। क्या यह ग्रहण भारत में भी देखने को मिलेगा। आज हम आपको इस बारे में जानकारी देने वाले हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  इस दिवाली स्कूली बच्चों की हुई मौज, पूरे 5 दिन स्कूलों पर लगेगा ताला

Advertisements

क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को होगा ।यह सूर्य ग्रहण रात 9:13 पर शुरू होगा और अगले दिन सुबह 3:17 तक रहेगा ।इस दौरान भारत में रात होगी इसलिए यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा न हीं आपको आसमान में कोई रिंग ऑफ फायर नजर आएगा ।

क्या होती है रिंग ऑफ फायर

आप सबको पता ही होगा कि सभी ग्रह और चंद्रमा सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं ।वही चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है। इस दौरान बहुत बार चंद्रमा परिक्रमा करते हुए सूरज और पृथ्वी के बीच आ जाता है ,जिससे कुछ समय के लिए चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को धरती पर आने से रोक देता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण का नाम दिया जाता है। ऐसा होने से पृथ्वी पर चंद्रमा की परछाई पड़ती है । वलयाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी से दूर होता है और सूर्य को पूरी तरह से ढकने में असमर्थ होता है जिससे आसमान में आग का रिंग नजर आता है और इसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।

Advertisements
See also  Himachal Breaking News Today: हिमाचल में खेल अभी बाकी कहानी में एक और ट्विस्ट? 2024

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण 

इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण अर्जेंटीना ,प्रशांत महासागर, दक्षिण अमेरिका, आर्कटिक ,पेरू और फिजी जैसे क्षेत्र में दिखाई देगा, जिसके कारण इन देशों में सूतक काल लगेगा। इस बार सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नजर नहीं आएगा और न हीं भारत में कोई सूतक लगेगा।

See also  अब इस प्रकार घर बैठे मोबाइल से बनाएं राशन कार्ड, आसानी से लिस्ट में जोड़ सकेंगे नाम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top