इस दिवाली स्कूली बच्चों की हुई मौज, पूरे 5 दिन स्कूलों पर लगेगा ताला
Advertisements

इस दिवाली स्कूली बच्चों की हुई मौज, पूरे 5 दिन स्कूलों पर लगेगा ताला

Advertisements

नई दिल्ली :- हर साल की तरह इस साल पूरे भारत में दिवाली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन इस बार दिवाली के त्यौहार को लेकर एक बड़ी समस्या सामने आई है।  इस बार दिवाली को लेकर लोगों के बीच बहुत बड़ी कन्फ्यूजन बनी हुई है। इस बार दिवाली 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को है।  आईए जानते हैं हरियाणा में किस दिन होगी दीपावली की छुट्टी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  School Closed: दिल्‍ली समेत इन राज्यों में भी स्‍कूल किये गए बंद, जानें आपके राज्य के ताजा हालात

Advertisements

हरियाणा में 5 दिन रहेंगे स्कूल बंद

इस बार हरियाणा में दिवाली के त्यौहार को लेकर लंबी छुट्टियां होने वाली है। एक-दो दिन नहीं बल्कि इस बार 5 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। कॉलेज यूनिवर्सिटी के अलावा सरकारी दफ्तर में भी इस बार 5 दिन का अवकाश रहेगा। पहले हरियाणा में केवल 2 दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया था। लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। हरियाणा में 30 अक्टूबर को छोटी दीवाली से लेकर 3 नवंबर रविवार तक छुट्टियां होंगी। 

See also  Holiday In Schools: सभी स्कूलों में अगले तीन दिन की छुट्टी के आदेश, इन जगहों पर बंद रहेंगे सभी स्कूल

कब कब होगी छुट्टी

30 अक्टूबर छोटी दिवाली के दिन हरियाणा के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी। इतना ही नहीं 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के उपलक्ष में सभी सरकारी दफ्तर स्कूल बंद रहेंगे। 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार के उपलक्ष में हरियाणा में छुट्टी रहेगी। यानी कुल मिलाकर इस बार हरियाणा में 5 दिन स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। विद्यार्थियों और सरकारी कर्मियों को लंबी छुट्टी से काफी राहत मिलेगी।

Advertisements
See also  बिहार में नई सरकार: भाजपा और एनडीए की जीत 2024?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top