हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का HP मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान, बोले-CM है पुरानी फिल्मों के राजिंद्र नाथ
Advertisements

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का HP मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान, बोले-CM है पुरानी फिल्मों के राजिंद्र नाथ

Advertisements

चंडीगढ़ :-  हिमाचल रोडवेज की एचआरटीसी बस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार मामले में विपक्षी दल सुक्खू सरकार को घेर रहे हैं। क्योंकि इस मामले में एचआरटीसी प्रबंधन ने बस चालक और परिचालक के खिलाफ जांच बैठा दी है। दोनों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इस पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने हिमाचल कांग्रेस और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर निशाना साधा है। अनिल विज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार (सुखविंदर सुक्खू) हर दिन किसी न किसी मनोरंजन के मुद्दे पर बात करती है। मुख्यमंत्री कभी कहते हैं कि वे कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सकते तो कभी उनके समोसे खो जाते हैं। अब वे इस बार वीडियो को देखने के लिए किसी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। विज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पुरानी फिल्मों के राजिंद्र नाथ हैं। क्योंकि उनकी हरकतें ही कुछ ऐसी हैं। 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  Haryana CET 2025: हरियाणा में जल्द होगा CET का एग्जाम, सीएम नायब सैनी ने किया ये बड़ा ऐलान

Advertisements

लिखित शिकायत दी

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के नवबहार निवासी सैमुयल प्रकाश ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को लिखित शिकायत दी थी कि 5 नवंबर को शिमला से संजौली रूट पर चल रही एचआरटीसी बस में एक तेज आवाज में एक ऑडियो प्रोग्राम चल रहा था। आरोप है कि इसमें संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भारत सरकार समेत कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा था।

Advertisements

चालक-परिचालक ने अपने ऊपर लगे आरोप निराधार

शिकायतकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से की। इसके बाद सचिवालय से मामले को निगम प्रबंधन को भेजा गया है। पूरे मामले को लेकर एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो ने बस के चालक और परिचालक से तीन दिन के भीतर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा। इसमें प्रबंधन ने दोनों से पूछा है कि सार्वजनिक तौर पर सरकारी वाहन में किसी भी राजनेता के विरुद्ध ऐसी वार्ता का ऑडियो चलाना उचित नहीं है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह ऑडियो किसने चलाया। वहीं चालक-परिचालक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। डिप्टी डिविजनल मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में चालक और परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

See also  Haryana News: हरियाणा में नए साल में इन लोगों को मिलेगी फ्री जमीन, नायब सरकार ने जारी किया आदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top