नए साल से मारुति कार होने जा रही है महंगी, एक साथ बढ़ेंगे इतने रूपए
Advertisements

नए साल से मारुति कार होने जा रही है महंगी, एक साथ बढ़ेंगे इतने रूपए

Advertisements

नई दिल्ली :- देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग को दी जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2025 से कंपनी की कारों को खरीदने 4% तक महंगा हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि कारों को तैयार करने एक्स्ट्रा कॉस्ट और अधिक ऑपरेशन कॉस्ट के कारण कीमतें बढ़ाने का फैसला करना पड़ रहा है। इस खबर के आने के बाद से कंपनी के शेयर्स में भी उछाल देखने को मिल रहा है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Advertisements

सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी

मारुति सुजुकी इंडिया नवंबर 2024 में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही। कंपनी ने बीते महीने घरेलू बाजार में कुल 1,52,898 यूनिट की बिक्री की। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 1,41,489 यूनिट था। वहीं, कंपनी ने पिछले महीने 28,633 यूनिट एक्सपोर्ट भी कीं। कुल मिलाकर कंपनी को ओवरऑल सेल्स 1,81,531 यूनिट की रही। नवंबर 2023 में कंपनी ने कुल 1,64,439 यूनिट बेची थीं। यानी सालाना आधार पर उसे 10.39% की ग्रोथ मिली। बता दें कि कंपनी एरिना और नेक्सा डीलरशिप की मदद से कुल 17 मॉडल बेचती है।

See also  मिडिल क्लास लोगों के लिए दिवाली पर बड़ी सौगात, कौड़ियों के भाव मिल रही है Bajaj Platina 110

हुंडई कार भी 25 हजार तक होंगी महंगी

हुंडई मोटर इंडिया भी जनवरी 2025 को अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में प्राइस हाइक की घोषणा की है। हुंडई अपने सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है। जानकारी के मुताबिक कंपनी 25,000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर सकती है। कंपनी की तरफ से इस प्राइस हाइक का कारण इनपुट लागत में बढ़ोतरी, प्रतिकूल विनिमय दर और लॉजिस्टिक में ज्यादा खर्च बताया जा रहा है।

Advertisements

महिंद्रा भी 3% बढ़ाएगी कीमतें

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी जनवरी 2025 से अपनी SUV और कमर्शियल व्हीकल रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला मुद्रास्फीति के दबाव और कमोडिटी की बढ़ती लागत के चलते लिया गया है। इन वजहों ने इनपुट कॉस्ट को काफी प्रभावित किया है। हालांकि, महिंद्रा ने इन बढ़ी हुई लागतों के एक बड़े हिस्से को वहन करने का प्रयास किया है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि 3% तक की वृद्धि को ग्राहकों पर डालना होगा। नई कीमतें एसयूवी और सीवी पोर्टफोलियो दोनों में मॉडल और ट्रिम्स में अलग-अलग होगा।

See also  दिलों पर राज करने आई नई Maruti Wagon R, अब बिना टेंशन मात्र 1.50 लाख में लाए घर

निसान का कार भी 2% महंगी होंगी

निसान मोटर इंडिया ने हाल ही में देश के अंदर 5 लाख यूनिट की सेल्स का माइल स्टोन पार किया है। कंपनी के लिए उसकी ऑल न्यू मैग्नाइट फेसलिफ्ट का भारतीय बाजार के साथ देश के बाहर भी पसंद किया जा रहा है। अब कंपनी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली है। कंपनी अपनी कारों की कीमतों में 2% तक का इजाफा करने वाली है। नई कीमतें जनवरी 2025 से लागू हो सकती है।

BMW भी कारों का महंगा करेगी

जनवरी 2025 से कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली लिस्ट में अब BMW इंडिया का नाम भी शामिल है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वो जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगा। कंपनी अगले साल से अपनी कारों पर वैरिएंट के हिसाब से 3% तक इजाफा करने वाली है। कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे कोई कारण नहीं बताया है। हालांकि, इसका कारण हायर ऑपरेशनल कॉस्ट हो सकती है। BMW भारतीय बजार में 2 सीरीज ग्रैन कूप, 3 सीरीज LWB, 5 सीरीज, 7 सीरीज, X1, X3, X5, X7 और M340i जैसी कारों की एक सीरीज बेचती है, जिनमें से सभी देश में लोकली तौर पर प्रोडक्शन करते हैं।

See also  बाइक्स पर चालू हुई दिवाली सेल, आधे रेट में मिल रही है हीरो होंडा और Tvs की ये धाकड़ बाइक्स

मर्सिडीज-बेंज भी बढ़ा रही कीमतें

2025 शुरू होने से पहले ही मर्सिडीज-बेंज ने आधिकारिक तौर पर कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर दिया है। कंपनी 1 जनवरी, 2025 से अपने मॉडल रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी की करेगी। कंपनी हायर ऑपरेशनल कॉस्ट के चलते कीमतों में 3% तक का इजाफा करेगी। कंपनी के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी मटेरियल की बढ़ती लागत, मुद्रास्फीति (इन्फ्लेशनेरी) के दबाव और लॉजिस्टिक्स खर्चों के कारण की जा रही है। जिससे ऑपरेशनल कॉस्ट में वृद्धि हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top