नई दिल्ली :- बाइक निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने एक झटके में दो 200cc मॉडल XPulse 200T 4V और Xtreme 200S 4V को बंद कर दिया है। कई अपडेट के बावजूद ये दोनों बाइक्स सेल्स में सफल नहीं रही, जिसकी वजह से हीरो को ऐसा कदम उठाना पड़ा है। अब ये दोनों बाइक भारतीय सड़कों पर नहीं नजर आएंगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
हीरो XPulse 200T और Xtreme 200S बंद
ऑटोकार इंडिया के मुताबिक XPulse 200T 4V और Xtreme 200S 4V को बंद किया गया है। XPulse 200T और Xtreme 200S दोनों में XPulse 200 के समान एयर/ऑयल-कूल्ड 199.6cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन दोनों ही स्ट्रीट-फोकस्ड थे। Xtreme 200S एक पूरी तरह से फेयर्ड मशीन थी, लेकिन इसमें बहुत ही बढ़िया एर्गोनॉमिक्स थे और ये ज्यादा ड्रेस-अप कम्यूटर बाइक थी। XPulse 200T मूल रूप से 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलने वाली XPulse थी।
बंद होने के समय XPulse 200T 4V की कीमत 1.40 लाख रुपये थी, जबकि Xtreme 200S की कीमत थोड़ी अधिक 1.41 लाख रुपये थी। इसने इन दोनों बाइक्स को XPulse 200 4V की तुलना में अधिक किफायती बना दिया, जिसकी कीमत 1.52 लाख रुपये से 1.65 लाख रुपये के बीच थी। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।
किसमें मिलेगा 210cc इंजन?
यह देखा जाना बाकी है कि हीरो इन दोनों मॉडलों को लाइनअप के नीचे लाती है या नहीं। नए 210cc इंजन के साथ अब नई करिज़्मा एक्सएमआर (Hero Karizma XMR) और नई एक्सपल्स (Hero XPulse 200Hero XPulse 200) को पावर मिलती है।