आज इन राज्यों में तूफान और बारिश के साथ गिरेंगे ओले, यहाँ से चेक करे आपके यहाँ का मौसम
Advertisements

आज इन राज्यों में तूफान और बारिश के साथ गिरेंगे ओले, यहाँ से चेक करे आपके यहाँ का मौसम

Advertisements

नई दिल्ली :- दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम बदल गया है। तड़के ही राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। बारिश के चलते प्रदूषण कम होने में मदद मिलेगी।  दिल्ली-एनसीआर में  आज बारिश का अलर्ट था। सुबह 6 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया और दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई। हालांकि बारिश का यह दौर ज्यादा दे तक नहीं रहा। हल्की बारिश से मौसम विभाग ने प्रदूषण में सुधार की संभावना जताई है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Advertisements

12 राज्यों में तूफान-बारिश के साथ ओले गिरेंगे

देशभर में कोल्डवेव चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने से मैदानी राज्यों राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे हैं।  मध्य प्रदेश के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पचमढ़ी 3.9 पारे के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। अन्य 13 जिलों का तामपान 3.9 डिग्री से 8.7 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज देशभर में मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 12 राज्यों में तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं 14 राज्यों में शीतलहर के साथ घना कोहरे का अलर्ट है। आइए जानते हैं आज मौसम कैसा रहने वाला है।

See also  अब आप PF पर भी ले सकेंगे लोन, ना के बराबर देना होता है ब्याज

इन राज्यों में बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक

अनुसार, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में कल बना दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर स्पष्ट लो प्रेशर वाले एरिया में बदल गया। इसे 3.1 किलोमीटर एरिया में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तर के निकट दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। 24 दिसंबर के आसपास यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचेगा। इससे तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा, उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में बिजली कड़कने के साथ तूफान आएगा और कहीं हल्की से मध्यम और कहीं भारी बारिश हो सकती है।

Advertisements
See also  Indian Railway: इस ट्रिक से हाथों हाथ मिलेगा कंफर्म ट्रेन टिकट, बस 5 घंटे पहले करे ये छोटा सा काम

2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बरसेंगे बादल

दूसरी ओर अफगानिस्तान की ओर से साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालय में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आज और कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में बारिश होगी। 26 दिसंबर की रात से एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है।

See also  अब घर बैठे बनवा सकेंगे आपका राशन कार्ड, बस अभी करे ये छोटा से काम

28 दिसंबर तक अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं चलने से नमी आएगी। इसके असर से 26-28 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और निकटवर्ती मध्य भारत में भी छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर को महाराष्ट्र-गुजरात में और उत्तर पश्चिम भारत में तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top