Haryana News: हरियाणा में 32 करोड़ रुपए इस स्टेशन का होगा नवनिर्माण, यात्रियों को मिलेंगी बड़ी सुविधाए
Advertisements

Haryana News: हरियाणा में 32 करोड़ रुपए इस स्टेशन का होगा नवनिर्माण, यात्रियों को मिलेंगी बड़ी सुविधाए

Advertisements

चंडीगढ़ :-  हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अमृत भारत प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा के रेवाड़ी जंक्शन का 32 करोड़ की राशि से पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।Railway अब जंक्शन परिसर में यात्रियों की सुविधा में विस्तार करते हुए क्लॉक रूम बनाएगा। रेवाड़ी जंक्शन से रोजाना 150 ट्रेनों से 38 हजार से अधिक यात्रियों की आवा जाही लगी रहती है। जिससे इनकी सुरक्षा को और उनके सामान को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें क्लॉक रूम की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर-1 पर यात्रियों के लिए क्लॉक रूम का निर्माण किया जाएगा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  breaking news hindi फेसबुक का सर्वर डाउन इंडिया में फेसबुक चलना हुआ बंद? 2024

Advertisements

 

Railway अधिकारियों के अनुसार, Railway Station पर लगभग 18 गुणा 14.9 वर्ग फुट जगह में क्लॉक रूम का निर्माण किया जाएगा। जंक्शन पर क्लॉक रूम के बनने से यात्री सूटकेस, बैग या अन्य सामान को यहां सुरक्षित रख सकेंगे और शहर में अपने अन्य कामों के लिए जा सकेंगे। इसके लिए यहां कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी, जो यात्रियों के सामान का लेखाजोखा रखेगा। इससे उन यात्रियों को खासकर फायदा होगा, जो लंबी यात्रा करते हैं और उन्हें Station के आसपास अपना सामान रखने का कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिलता। वहीं, क्लॉक रूम में सामान को रखने के लिए यात्रियों से सामान के आकार और वजन के आधार पर निर्धारित शुल्क भी लिया जाएगा।

Advertisements
See also  Haryana News: हरियाणा में सैनी सरकार खरीदेगी जमीन, इन लोगों की होगी चांदी

लगेगा काऊ कैचर

Railway Station पर कई बार आ जाने वाले बेसहारा पशुओं के रोकथाम की भी व्यवस्था की जाएगी। जिससे किसी भी समय दुर्घटना का खतरा नहीं रहेगा । यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए Railway ने Station के मुख्य द्वार पर काऊ कैचर लगाने का फैसला लिया है।

कम ऊर्जा और ज्यादा रोशनी वाली लाइटें 

Railway Station पर रोशनी के स्तर में सुधार करने के लिए कम ऊर्जा वाली और ज्यादा रोशनी देने वाली लाइटों को लगाया जाएगा। इसी के तहत Station के सरकुलेटिंग एरिया में दर्जनों स्ट्रीट लाइटों को लगाया जा रहा है। इनके शुरू होने से सरकुलेटिंग एरिया में यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि अभी तक सरकुलेटिंग एरिया में रात के समय रोशनी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इससे यात्रियों को विशेष कर रात में रोशनी की सही व्यवस्था न होने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

See also  Haryana News: हरियाणा के जींद से भिवानी तक का सफर होगा आसान, जल्द शुरू होगा मुंढाल रेलवे ओवरब्रिज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top