Haryana News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा नायब सरकार का फैसला, नए साल से पहले हो है पौ बारह पच्चीस
Advertisements

Haryana News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा नायब सरकार का फैसला, नए साल से पहले हो है पौ बारह पच्चीस

Advertisements

चंडीगढ़:- हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, हरियाणा सरकार ने इन सभी कर्मचारियों के लिए बड़े फैसले लिए है आइए जानते है इनके बारे में जानकारी, हरियाणा में मंत्रिमंडल ने संविदा कर्मचारी (सेवा की सुरक्षा) अधिनियम-2024 में संशोधन करने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी है। मिली जानकारी के अनुसार, संशोधन के तहत एक कैलेंडर वर्ष में वाक्यांश को अनुबंधित सेवा की एक वर्ष की अवधि के दौरान से बदल दिया जाएगा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Advertisements

 प्रभावित कर्मचारियों ने अनुरोध किया था कि 240 दिवसीय सेवा आवश्यकता की गणना कैलेंडर वर्ष के बजाय एक वर्ष की संविदा सेवा अवधि के दौरान वास्तविक दिनों की संख्या के आधार पर की जाए। इसका लाभ उन संविदा कर्मचारियों को मिलेगा जो 15 अगस्त 2024 से पहले पांच साल की संविदा सेवा पूरी कर लेंगे।

See also  हरियाणा के बिजली मंत्री का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को मिलेगी फ्री बिजली

 

Advertisements

होटल बिल की प्रतिपूर्ति

हरियाणा सिविल सेवा (यात्रा भत्ता) नियम-2016 में संशोधन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यदि प्रशिक्षण संस्थान या हरियाणा सरकार द्वारा आवास और भोजन की व्यवस्था की जाती है, लेकिन प्रशिक्षु इसका लाभ नहीं उठाता तो उसे कोई होटल शुल्क नहीं दिया जाएगा। यदि प्रशिक्षण संस्थान या हरियाणा सरकार आवास और भोजन की व्यवस्था नहीं करती तो प्रशिक्षु की पात्रता के अनुसार होटल शुल्क की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

See also  किसानों साथियो के लिए बड़ी खबर, अब कृषि यंत्र पर मिलेगी 80% सब्सिडी

25 लाख ग्रेच्युटी

सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों के लिए मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि एक जनवरी 2024 से प्रभावी होबी। डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 25 लाख रुपये रहेगी। अभी तक 20 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी दी जा रही थी।

इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारियों

मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम-2008 तथा हरियाणा सिविल सेवा (सुनिश्चित करियर प्रगति) नियम-2008 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। यह नियम एक सितंबर 2009 से लागू माने जाएंगे।

See also  हरियाणा की आम जनता लिए बड़ी आई खुशखबरी, अब इस शहर में बनेगा नया मेट्रो स्टेशन

मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के तीन प्रमुख इंजीनियरिंग विंग के पदों पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर), सिंचाई एवं जल संसाधन तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में इन नियमों में संशोधन किया गया है। संशोधन के बाद किसी भी कर्मचारी के वेतन को फिर से निर्धारित करने की आवश्यकता नहीं होगी

 मिलेगी अनुकंपा राशि

Haryana News बैठक में हरियाणा सुपीरियर न्यायिक सेवा नियम-2007 और पंजाब सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) नियम-1951 में संशोधन को मंजूरी दी गई। इससे हरियाणा सुपीरियर न्यायिक सेवा और हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) के मृतक सदस्यों के आश्रितों को अनुकंपा वित्तीय सहायता या नियुक्ति मिल सकेगी।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top