Haryana Gas Subsidy Yojana : हरियाणा की महिलाओं को मिलेगा मात्र ₹500 में गैस सिलेंडर!
Advertisements

Haryana Gas Subsidy Yojana : हरियाणा की महिलाओं को मिलेगा मात्र ₹500 में गैस सिलेंडर!

Advertisements

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार ने हरियाणा की महिलाओं के फायदे के लिए काफी सारी योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं में से एक योजना हरियाणा गैस सब्सिडी योजना है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को गैस सिलेंडर खरीदने पर सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाती है। यह योजना नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग द्वारा संचालित की जाती है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इस योजना के तहत 50 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी राशि परिवार के मुखिया के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Advertisements

अगर आप भी हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको हरियाणा गैस सब्सिडी योजना से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईए जानते हैं कौन-कौन कर सकता है आवेदन और किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत।

See also  Haryana News: हरियाणा मेट्रो के लिए इन 67 गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण, जमीन मालिकों की  हुई चांदी

हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना को हर घर हर ग्रहणी योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत अंत्योदय परिवार की महिलाओं को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी के बाद उम्मीदवार मात्र ₹500 में गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हर घर हर ग्रहणी योजना के पोर्टल को लांच किया है। जहां पर महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

Advertisements

इस योजना के तहत महिलाओं के लिए सरकार 1500 करोड रुपए खर्च करेगी। इस योजना का लाभ 50 लाख बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य हर घर में गैस कनेक्शन मुहैया करवाना है। जो महिलाएं अभी भी लकड़ी या कोयल से खाना बनती हैं उनको चूल्हे से छुटकारा दिलाना है।

  • हरियाणा की इस गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत हरियाणा की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • जिनके परिवार के सालाना आय 180000 रुपए से कम है वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
  • बीपीएल राशन कार्ड धारक महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
See also  गुरुग्राम में घर से काम करने की एडवाइजरी जारी, स्कूलों के लिए भी आया ये बड़ा आदेश

फ्री गैस सिलेंडर योजना फॉर्म

हर घर हर ग्रहणी योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन जरूरी दस्तावेज में परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, गैस सिलेंडर खाता की कॉपी, फैमिली आईडी से जुड़ा मोबाइल नंबर, बैंक खाता की कॉपी शामिल है।

हरियाणा गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इस योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब एक आवेदन फार्म खुलेगा जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा। अंत में आपको आपके एलपीजी गैस सिलेंडर की जानकारी को दर्ज करना होगा।

See also  Haryana News: हरियाणा में बनेंगे ये नए जिले, सरकार ने जारी की नई लिस्ट

यह सब करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा करवाना होगा। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपकी गैस सिलेंडर की सब्सिडी घर के मुखिया के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top