Haryana Weather: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज होगी ताबड़तोड़ बारिश
Advertisements

Haryana weather: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज होगी ताबड़तोड़ बारिश

Advertisements

चंडीगढ़ :- हरियाणा के कई जिलों में आज सुबह से ही झमामझ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 8 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें करनाल, यमुनानगर, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल है। इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इनमें से पानीपत में सुबह से हल्की बारिश जारी है। शहर में बूंदाबांदी हो रही है। इसके अलावा जींद में सुबह 5 बजे से बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ रही है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  Haryana Weather News: ठिठुरने के लिए तैयार हो जाएं हरियाणा वाले, इस दिन से फिर गिरेगा पारा

Advertisements

हरियाणा के जिलों का तापमान गिरा

बारिश होने से हरियाणा के अधिकतम तापमान में -7.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से -3.6 डिग्री कम है। वहीं फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 26.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र और रोहतक में तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश का क्रम अभी 1 मार्च तक बना रहेगा। कृषि विज्ञानियों ने गेहूं की फसल में पानी न लगाने की सलाह किसानों को दी है।

See also  Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने किया बदहाल, अगले दो दिन गिरेंगे ताबड़तोड़ बारिश और ओले

हवा व ओलावृष्टि से फसल को होगा नुकसान 

बताया जा रहा है कि तेज हवा चलने और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अभी गेहूं की फसल की बालियां निकल रही हैं, जो उसे फायदा पहुंचाएगी। यदि ऐसा मौसम और तापमान बना रहा तो इस बार गेहूं की फसल काफी बेहतर होगी।

Advertisements
See also  Weather Updates: हरियाणा और दिल्ली-NCR में चारो तरफ दिखा घना कोहरा, इस दिन से फिर शुरू होगी बारिश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top