सोने के भाव ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब एक तोला सोना खरीदने में आएंगे आंसू
Advertisements

सोने के भाव ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब एक तोला सोना खरीदने में आएंगे आंसू

Advertisements

नई दिल्ली :-  सोने और चांदी की कीमतों (Gold and silver Price) में इस साल की शुरुआत से ही बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। होली के त्योहार (Gold Price on Holi) पर भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में काफी तेजी दर्ज हुई है। घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर सोना अपने ऑल टाइम हाई (All time high gold) पर कारोबार कर रहा है। भारतीय बाजार के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों में काफी तेजी से बढ़ौतरी दर्ज हुई है। इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोने के दाम रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहे है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Advertisements

इस साल 14 प्रतिशत तक बढ़े सोने के दाम 

भारतीय बाजार में सोने के दामों में हो रही लगातार वृद्धि (Gold price hike on MCX) के बाद पिछले ढ़ाई महीनों में सोने के दामों में 14 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी दर्ज हुई है। सोने के साथ-साथ चांदी (Silver price) के दामों में  काफी तेजी दर्ज हुई है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी के दाम को 1,01,999 रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए है।

See also  Gold Price Today: महंगाई से त्राहिमाम मचाने के बाद औंधे मुँह गिरा सोना, फटाफट चेक करे आज के ताजा भाव

एमसीएक्स पर सोने के दामों ने बनाया नया रिकॉर्ड

सोने के दामों में हो रही लगातार बढ़ौतरी के बाद आज एमसीएक्स (MCX Gold rate) पर सोना अपने ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है। घरेलू बाजार में MCX पर गोल्ड 88,310 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। सोने के दामों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 3,004.90 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।

Advertisements

इन कारणों से बढ़े सोने के दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार और भारतीय बाजार में सोने के दाम काफी तेजी से बढ़ रहे है। सोने के दाम कई कारकों (Gold Demand) पर निर्भर करते है। अमेरिकी राष्ट्रपति के टैरिफ फैसलों में उतार-चढ़ाव ने सोने के व्यापार को प्रभावित किया है, जिससे सोने की मांग (Gold demand Hike) में ईजाफा हुआ है। CPI और PPI डेटा ने मार्केट एक्सपेक्टेशन्स को पीछे छोड़ दिया है, जिससे जून में रेट कट की संभावना बढ़ गई है। डॉलर इंडेक्स में इस साल 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है, जिससे सोना निवेशकों के लिए आकर्षक बन गया है।

See also  आज सोने के भाव से आम जनता को मिली बड़ी राहत, एक दिन में एक साथ इतने टूटे भाव

आगामी महीनों में महंगा होगा सोना

सोने के दामों में लगातार हो रही बढ़ौतरी (Gold rate in Future) के कारण आने वाले महीनों में सोने के दामों गिरावट दर्ज हो सकती है। बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की पॉलिसी मीटिंग्स और US रिटेल सेल्स डेटा से सोने के दाम (Gold rate in indian market) तय होते है। विशेषज्ञों के अनुसार भविष्य में सोने के दामों में ईजाफा हो सकता है। आने वाले समय में सोने के दाम 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छू सकते है।

See also  Gold Price Today: शादियों का सीजन खत्म होते ही गिरा सोने चांदी का भाव, एक साथ घटे दस हजार

देश के प्रमुख शहरों में ये है सोने के दाम

आज देश की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने (24 carret Gold Price) के भाव 89,963 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने के दाम 89,811 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई (Gold rate in delhi) में आज 24 कैरेट सोने का भाव 89,817 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 89,815 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top