NHAI ने हरियाणावासियो की जेब पर चलाई छुरी, 1 अप्रैल से मंहगा होगा टोल टैक्स
Advertisements

NHAI ने हरियाणावासियो की जेब पर चलाई छुरी, 1 अप्रैल से मंहगा होगा टोल टैक्स

Advertisements

चंडीगढ़ :- हरियाणा में वाहन चालकों को बड़ा झटका लगने वाला है। खबरों की मानें, तो 1 अप्रैल से हरियाणा में नेशनल हाइवे पर सफर महंगा हो जाएगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से Toll Tax बढ़ाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में अभी NHAI की सड़कों पर कुल 55 टोल टैक्स प्वाइंट हैं। कहा जा रहा है कि हर टोल प्वाइंट पर मौजूदा दरों में 4 से 5 फीसदी के बीच की वृद्धि हो सकती है। NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें, तो 1 अप्रैल 2025 से टोल (Haryana Toll Tax) की नई दरें लागू होंगी। हालांकि, इससे एक हफ्ते पहले ही सभी टोल प्वाइंट पर मौजूदा दर के आधार पर अगले दर में वृद्धि होती है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज की बड़ी घोषणा, अब मजदूरों के खातों में इतने रूपए भेजगी हरियाणा सरकार

Advertisements

पिछले साल बढ़ाया था ढाई फीसदी टोल टैक्स

बहादुरगढ़ क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस वे, रोहद टोल प्लाजा और छारा टोल प्लाजा आते हैं। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना एवं विकास निगम (HSIIDC) की ओर से नई दरों में वृद्धि का प्रस्ताव है। पिछले साल HSIIDC की ओर से टोल टैक्स से ढाई फीसदी वृद्धि की गई थी, लेकिन उससे पिछले साल यह वृद्धि दर साढ़े 7 फीसदी थी।

See also  Toll Tax News: हरियाणा के इस जिले में बनने जा रहा है देश का पहला सेटेलाइट टोल, अब इस तरह से कटेगी फीस

हर साल जारी किए जाते हैं टेंडर

बताया जा रहा है कि एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) की ओर से हर साल 1 अप्रैल से नए सिरे से टोल का टेंडर जारी किया जाता है। इसमें टोल टैक्स की राशि भी बढ़ाई जाती है और टोल की दरें भी महंगी की जाती हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से तो टोल का कलेक्शन लेबर रेट पर ही कराया जा रहा है। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसके बाद टोल टैक्स में बढ़ोतरी की संभावना है।

Advertisements
See also  अब फास्टैग वालों के लिए सफर हुआ महंगा, 12 नवंबर से देना होगा तीन गुना टोल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top