नई दिल्ली :- देशभर की कृषि मंडियों में सरसों के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से कई मंडियों में सरसों के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है जबकि कुछ स्थानों पर मामूली गिरावट भी दर्ज की गई है। किसानों और व्यापारियों के लिए मंडी भाव का सही अंदाजा लगाना बेहद जरूरी होता है ताकि वे अपनी फसल को सही कीमत पर बेच सकें। आइए जानते हैं विदिशा, बैतूल और मंदसौर सहित अन्य प्रमुख मंडियों में सरसों के ताजा भाव और अन्य फसलों की स्थिति।
विदिशा मंडी में सरसों का ताजा भाव
विदिशा मंडी में सरसों की कीमतों में अच्छा खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान में न्यूनतम भाव ₹5050 प्रति क्विंटल है, जबकि अधिकतम भाव ₹6001 तक पहुंच चुका है। मॉडल भाव ₹5228 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। इसके अलावा गेहूं शरबती ₹2780 से ₹4489 तक जबकि चने का दाम ₹3800 से ₹5471 तक रहा। मसूर ₹4400 से ₹6060 तक और सोयाबीन ₹1800 से ₹4141 प्रति क्विंटल में बिकी।
बैतूल मंडी में सरसों का भाव स्थिर
बैतूल मंडी में सरसों की कीमतें बीते दिनों के मुकाबले स्थिर बनी हुई हैं। यहां न्यूनतम भाव ₹4690, अधिकतम भाव ₹5001 और मॉडल भाव ₹5000 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। सोयाबीन की कीमत ₹3600 से ₹4150 के बीच बनी हुई है, जबकि चना ₹4500 से ₹5099 प्रति क्विंटल बिका। गेहूं का मॉडल भाव ₹2446 और मक्का ₹2145 प्रति क्विंटल पर टिका रहा।
मंदसौर मंडी में सरसों के रेट में बढ़ोतरी
मंदसौर की मंडी में सरसों के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम भाव ₹5220 और अधिकतम भाव ₹5558 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। धनिया, इसबगोल और तिल्ली जैसी अन्य फसलों के दाम भी बेहतर बने हुए हैं। गेहूं ₹2260 से ₹2740 तक, चना ₹4800 से ₹5430 और मसूर ₹5600 से ₹6300 के बीच बिका।