नई दिल्ली :– घूमने से पहले हम क्या प्लानिंग करते हैं, यही कि एक ही जगह पर एडवेंचर करने को मिल जाए, और कुछ चीजें देखने को मिल जाएं। लेकिन एक ही जगह पर ये सब मिलना थोड़ा मुश्किल है। हां, दिल्ली में एक स्थान है, जहां आपको ये सब मिल सकता है। हम बात कर रहे हैं, दिल्ली के महरौली स्थित पुरातत्व पार्क की, जहां एंट्री एकदम फ्री है और प्रेमी जोड़े तो यहां सबसे ज्यादा आते हैं। यही नहीं इस पार्क को लोग दिल्ली का ताजमहल और दिल्ली का बेस्ट पिकनिक स्पॉट भी कहते हैं। इसे कपल्स पार्क के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप जाना चाहते हैं, तो पहले जान लें इस जगह के बारे में।
आपको 5000 रुपए देने पड़ेंगे
राजाओं की बावली को लोग भूल भुलैया कहा जाता है, क्योंकि यहां किसी कमरे से अंदर जाना होता है और किसी और कमरे से निकलना होता है। ऐसी भूल भुलैया तो इंसान के लिए सच में एडवेंचर है। कुली खान का मकबरा यहां दिल्ली का मकबरा है, इसके अलावा पार्क के अंदर एक और मकबरा है, जिसमें केवल चारों और कब्रें ही हैं। इसलिए लोग इसे हॉन्टेड भी मानते हैं। इस पार्क की खूबसूरती लोगों को बेहद पसंद आती है। ऐतिहासिक इमारतें होने के कारण यहां वीडियो शूट और फोटो शूट भी होते हैं। यही कारण है अगर आप प्री वेडिंग शूट करते हैं, तो आपको 5000 रुपए देने पड़ेंगे। ये पार्क सुबह 7 बजे से और रात 9 बजे तक खुला रहता है, 9 बजे ये जगह बंद हो जाती है।