Advertisements
नई दिल्ली :- जहांगीरपुरी और समयपुर बादली के बीच दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बुधवार से दस दिन तक प्रभावित रहेंगी। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर दी है। इसमें कहा गया है कि जहांगीरपुरी से समयपुर बादली के बीच मेट्रो सेवाएं मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि से 28-29 दिसंबर की मध्यरात्रि तक प्रभावित रहेंगी। राजस्व सेवा समाप्त होने तक रात 10.45 बजे के बाद और राजस्व सेवा शुरू होने से सुबह 7.02 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।
See also आधार कार्ड वालों को सरकार में लगाया 600 करोड़ का जुर्माना, आप भी अभी करवा ले ये छोटा सा काम
Advertisements