किसानों के लिए आ गई गुड न्यूज़, अब तुरंत खातों में आएंगे गन्ने के पैसे
Advertisements

किसानों के लिए आ गई गुड न्यूज़, अब तुरंत खातों में आएंगे गन्ने के पैसे

Advertisements

नई दिल्ली :- गन्ना खरीदी का काम शुरू होने का इंतजार करने वाले किसानों के लिए खुशखबर है। चीनी मिलों ने गन्ना पेराई का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में गन्ने की खेती (Sugarcane Cultivation) करने वाले प्रदेश के किसान अपनी गन्ने की फसल (Sugarcane Crop) बेचने के लिए चीनी मिलों पर जाने लगे हैं। गन्ना एवं चीनी आयुक्त प्रभु एन सिंह के मुताबिक प्रदेश में गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रदेश की 102 चीनी मिलों ने खरीद के लिए इंडेंट जारी कर दिया है। प्रदेश की 90 चीनी मिलों में पेराई कार्य शुरू दिया गया है। इसमें निगम क्षेत्र की एक, सहकारी क्षेत्र की 10 और निजी क्षेत्र की 79 मिलें शामिल हैं। गन्ने की खरीदी का शुरू होने से किसान गन्ने की कटाई के बाद समय से गेहूं की बुवाई का काम कर सकेंगे।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  School Closed: दिल्‍ली समेत इन राज्यों में भी स्‍कूल किये गए बंद, जानें आपके राज्य के ताजा हालात

Advertisements

प्रदेश के किन जिलों में शुरू हुआ गन्ना पेराई का काम

उत्तर प्रदेश में संचालित चीनी मिलों में सहारनपुर की 19 में से 18 चीनी मिलें, मेरठ की 16 में से 16, बरेली की 17 में से 11, मुरादाबाद की 23 में से 22, लखनऊ की 19 में से 13, अयोध्या की 5 में से 4, देवीपाटन की 10 में से 4 और देवरिया की 7 में से 2 चीनी मिलों में पराई का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा प्रदेश की अन्य 12 चीनी मिलों ने अपना पेराई कार्य शुरू करने से संबंधित सभी औपचारिकता पूरी कर ली है और गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी कर दिया है। इन चीनी मिलों का संचालन भी अगले दो से तीन दिन में शुरू हो जाएगा। वहीं बची हुई 19 चीनी मिलें भी जल्द ही संचालित हो जाएगी।

किसानों को तुरंत मिलेगा गन्ना खरीदी का भुगतान

गन्ना आयुक्त ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 के देय गन्ना मूल्य (Sugarcane Price) का नियमानुसार तत्काल भुगतान करने के लिए चीनी मिलों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इस पर 39 चीनी मिलों की ओर से वर्तमान पेराई सत्र के देय गन्ना खरीदी का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है। बता दें कि सरकार की ओर से तय किए गन्ना खरीदी नियम के अनुसार चीनी मिल द्वारा खरीद की तारीख से 14 दिन के भीतर गन्ना खरीदी का भुगतान करना होता है।

Advertisements
See also  चंडीगढ़ के रेल यात्रियों के लिए आई बुरी खबर, अगले इतने दिन बंद रहेंगे प्लेटफॉर्म

यूपी सरकार की ओर से कितना तय किया गया है गन्ने का मूल्य

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में गन्ने का समर्थन मूल्य (Support Price of Sugarcane) 20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया था। यूपी में अभी गन्ने की अगेती किस्मों (Early Varieties of Sugarcane) का समर्थन मूल्य 370 रुपए प्रति क्विंटल है। वहीं गन्ने की सामान्य किस्मों (Common varieties of sugarcane) के लिए 360 और अनुपयुक्त किस्मों के लिए 355 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया हुआ है।

See also  दिल्ली में सस्ता घर खरीदने का शानदार मौका, 12 लाख से भी कम में बिकने जा रहे है ये फ्लैट

किसानों से चीनी मिल कैसे करती है गन्ने की खरीद

गन्ने की समर्थन मूल्य (Sugarcane Slip) पर खरीद के लिए किसानों को चीनी मिलों द्वारा गन्ना पर्ची भेजी जाती है। किसानों के लिए यह गन्ना पर्ची बहुत मायने रखती है। चीनी मिलों द्वारा गन्ने की खरीद के लिए किसानों को गन्ना पर्ची (Sugarcane Slip) भेजी जाती है। यह पर्जी किसानों के मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है। गन्ना पर्ची में गन्ना खरीद के संबंध में जानकारी दी गई होती है जिसमें चीनी मिल का नाम, पर्ची की तारीख, पर्ची का नंबर, गन्ने की मात्रा, पर्ची का मूल्य, चीनी मिल से जुड़े सर्वे, टोल भुगतान आदि जानकारियां लिखी होती है। किसान को पर्ची में दी गई तारीख को ही अपना गन्ना चीनी मिलों पर लेकर पहुंचाना होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top