चंडीगढ़ :- हरियाणा में परिवार पहचान पत्र एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है। हाल ही में हरियाणा सरकार की तरफ से इसमें कुछ नए ऑप्शंस को भी शामिल किया गया है, आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।
हरियाणा सरकार की तरफ से फैमिली आईडी में दो नए ऑप्शंस को ऐड किया गया है, इसे खासकर बेरोजगार युवाओं और ग्रहणी महिलाओं को विशेष लाभ मिलने वाला है। अगर आप भी फैमिली आईडी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज जुड़ सकते हैं।
जानकारी देते हुए बताया गया कि अब फैमिली आईडी में बेरोजगार युवा और ग्रहणियों को जानकारी इंटर करनी होगी। इससे उन्हें सरकारी योजना और सेवाओं का लाभ मिलने वाला है, इस अपडेट के जरिए सरकारी योजनाओं और सेवाओं को फैमिली आईडी के साथ लिंक किया गया है।
अगर फैमिली आईडी में बेरोजगार युवा अपने स्टेटस के बारे में जानकारी देंगे, तो उन्हें सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी। उन्हें बेरोजगारी भत्ता योजना का भी सीधा लाभ मिलेगा, इसके लिए उन्हें रोजगार को लेकर चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। अगर आप अपनी फैमिली आईडी में यह जानकारी अपडेट करना चाहते हैं,तो आप ऑनलाइन पोर्टल या फिर सीएससी सेंटर की हेल्प से भी कर सकते हैं।