Haryana: हरियाणा में जल्द तैयार होगा ये हाईवे, लोगों को मिलेगा ये बड़ा फायदा
Advertisements

Haryana: हरियाणा में जल्द तैयार होगा ये हाईवे, लोगों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
Advertisements

चंडीगढ़ :-  हरियाणा के वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जानकारी के मुताबिक, हिसार से रोहतक 90km लंबे हाइवे की मरम्मत का काम किया जाएगा। करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से इस हाईवे पर तारकोल की लेयर बिछाने और गड्ढों को भरने का काम किया जाएगा। साथ ही हांसी शहर के बाहर बने 9km लंबे बाईपास रोड की मरम्मत भी की जाएगी।

Advertisements

Advertisements

2 महीने के भीतर पूरा होगा काम

मिली जानकारी के अनुसार, हिसार से रोहतक फोरलेन हाइवे के मरम्मत कार्य के लिए NHAI ने टेंडर निकाला है। टेंडर लेने वाली कंपनी को दो महीने के भीतर इस कार्य को पूरा करना होगा। साल 2016 में हिसार से रोहतक फोरले हाइवे का निर्माण किया गया था। इसी दौरान हांसी बाईपास भी बनाया गया था। वर्तमान में हाइवे पर कई जगहों से तारकोल की लेयर उखड़ चुकी है। इसपर NHAI ने संज्ञान लेते हुए इसके लिए विशेष मरम्मत करवाने की योजना बनाई है।  हिसार से रोहतक के बीच हाईवे कई जगहों पर टूट चुका है। खासकर हांसी से निकलने के बाद इस हाईवे पर कई जगह गड्ढे बने हुए है और कई जगहों पर तारकोल की लेयर भी उखड़ चुकी है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

See also  Haryana News: नए साल पर जरूर विजिट करे फरीदाबाद के ये डेस्टिनेशन, कम बजट में कर सकेंगे फूल मस्ती

आरामदायक होगा सफर

मिली जानकारी के अनुसार, चूंकि इस हाइवे पर कार के लिए 90 km प्रति घंटा की स्पीड लिमिट तय की गई है। इतनी तेज रफ्तार से सफर रते हुए अगर अचानक से सामने गड्ढा आ जाए तो वाहन को संभावना काफी मुश्किल हो जाता है। इससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। लेकिन अब इस हाईवे की विशेष मरम्मत से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। उनका वाया रोहतक होते हुए दिल्ली का सफर बेहद आरामदायक हो जाएगा।

See also  हरियाणा के इन जिलों की हुई बल्ले-बल्ले, जल्द उड़ान भरेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top