Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में हुई ताबड़तोड़ ओलावृष्टि, 100% फ़सल खराब होने ने किसानों मे हड़कंप
Advertisements

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में हुई ताबड़तोड़ ओलावृष्टि, 100% फ़सल खराब होने ने किसानों मे हड़कंप

Advertisements

हिसार :- हरियाणा में आज यानी शनिवार के तड़के भी बारिश हो रही है। जिसके चलते मौसम पूरी तरह से बदल गया है और शुक्रवार की रात बारिश के साथ ओले भी गिरे है। जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं आज मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, मौसम विभाग ने अंबाला और यमुनानगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, करनाल और पंचकूला में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसी बीच आज सुबह 5 बजे सोनीपत, रोहतक और महम में तेज बारिश हुई है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  हरियाणा में फिर बदलने जा रहा है मौसम, इस दिन से फिर होगी ताबड़तोड़ बारिश

Advertisements

शुक्रवार की रात इन जगहों पर हुई ओलावृष्टि

वहीं, शुक्रवार को हिसार, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, महम और महेंद्रगढ़ में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि देखने को मिली। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में तेज बारिश हुई। वहीं ओलावृष्टि की वजह से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिससे किसान परेशान है और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो अपनी फसलों को कैसे बचाएं।

See also  Haryana Weather: हरियाणा में ठंड ने छुड़वाई कपकपीं, इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कल से साफ रहेगा मौसम 

मौसम विभाग का कहना है कि 2 मार्च से मौसम साफ रहेगा। हालांकि, तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। लेकिन दिन में धूप खिलने की वजह से तापमान सामान्य रहेगा। प्रदेश में 6 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

Advertisements

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान 

हरियाणा में बारिश के बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। आज के तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

See also  हरियाणा में बकाया बिजली बिलों की बल्ले- बल्ले, सरकार ने लांच की ये नई योजना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top