Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने किया बदहाल, अगले दो दिन गिरेंगे ताबड़तोड़ बारिश और ओले
Advertisements

Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने किया बदहाल, अगले दो दिन गिरेंगे ताबड़तोड़ बारिश और ओले

Advertisements

हिसार :- प्रदेश के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इसमें अंबाला में 9.2, महेंद्रगढ़ 6.1, रोहतक 8.2, हिसार 6.8, करनाल 8, भिवानी 8.1 सिरसा 8, गुरुग्राम 9.3, जींद 8.4, करनाल 8.7, कुरुक्षेत्र 8.8 पानीपत. 8.2, सोनीपत 6.1 और यमुनानगर 8.4 डिग्री तापमान रहा। हीं सुबह रेवाड़ी, सोनीपत, भिवानी के लोहारू, चरखी दादरी में घनी तो महेंद्रगढ़, पानीपत और पलवल में हल्की धुंध दिखी। घनी धुंध के कारण रेवाड़ी में पैसेंजर ट्रेनें 15 से 20 मिनट लेट चलीं। कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर से कम रही।मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और सिरसा जिला शामिल हैं।  हरियाणा सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। यह छुट्टियों 1 से 15 जनवरी तक रहेंगी। जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम, देखें विभाग की ताजा अपडेट

Advertisements

भिवानी के लोहारू में छाई धुंध। यहां विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही।

Advertisements

पलवल में सुबह हल्की धुंध पड़ी। यहां का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश में 26 दिसंबर की रात से बारिश के आसार बन रहे हैं। जीटी रोड बेल्ट में आते जिलों सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल आदि जिलों में बारिश के आसार ज्यादा हैं। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई है। मंगलवार को सुबह सोनीपत और पानीपत तो रात को गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश हुई।

See also  हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

2 दिन में 1.8 MM बारिश

दो दिन में प्रदेश में औसतन 1.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इससे दिसंबर में बारिश की कमी 46% धुल गई। 1 से 24 दिसंबर तक 2.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी हुई है, जो सामान्य से 44% कम है। इस अवधि में 3.9 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है।

मंगलवार शाम को गुरुग्राम में हल्की बारिश हुई। इस दौरान छाता लेकर सड़क से गुजरते बच्चे

मौसम विशेषज्ञ बोले- रात के तापमान में गिरावट आएगी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि 25-26 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात्रि तापमान में गिरावट हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 26 दिसंबर की रात से हवाओं के रुख में बदलाव आ रहा है। इससे उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी व दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा।

See also  Haryana Rain Alert: हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, फसल हुई बर्बाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top