Lado Lakshmi Yojana List 2025 : जारी हुई 18 लाख 43000 संभावित महिलाओं की लाड़ो लक्ष्मी योजना लिस्ट
Advertisements

Lado Lakshmi Yojana List 2025 : जारी हुई 18 लाख 43000 संभावित महिलाओं की लाड़ो लक्ष्मी योजना लिस्ट

Advertisements

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार ने महिलाओं के फायदे के लिए काफी सारी योजनाएं चलाई है। हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए एक और नई योजना को शुरू करने का ऐलान किया है, जिसका नाम लाडो लक्ष्मी योजना है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को सरकार की तरफ से ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत हरियाणा की गरीब और कमजोर वर्ग के महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। अगर आप भी हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईए जानते हैं कौन-कौन कर सकता है आवेदन।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

   
Advertisements

 

हरियाणा सरकार ने 8 अक्टूबर 2024 को इस योजना को शुरू करने का ऐलान किया था। इस योजना के तहत कमजोर महिलाओं को सरकार की तरफ से ₹2100 प्रति महीना आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिला आवेदन कर सकती हैं। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। इस योजना के तहत महिलाएं ऑफलाइन भी आवेदन कर सकती हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए महिलाओं को स्थानीय तहसील कार्यालय या संबंधित सरकारी कार्यालय में जाना होगा। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक सहायता करना है।

Advertisements
  • हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत केवल हरियाणा राज्य की मूल निवासी महिला आवेदन कर सकती है।
  • आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होने जरूरी है।
  • इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारक को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत अविवाहित तलाकशुदा विधवा महिला आवेदन कर सकती हैं।
See also  हरियाणा मे नायब सरकार का बेटियों को बड़ा गिफ्ट, नए साल से शुरू होगी पेंशन

फ्री मोबाइल योजना फॉर्म

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला को हरियाणा पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेज, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे।

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिलाओं को ऑफिसियल पोर्टल पर जाना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और इसके बाद आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक पढ़ कर भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा। अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा करवाना होगा। आवेदन करने वाली महिलाओं में से जो महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं उन सब की एक लिस्ट तैयार की जाएगी। लिस्ट में जिस भी महिला का नाम शामिल होगा उन्हें प्रति महीना ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

See also  हरियाणा मे बेटियों के लिए शुरू हुई फ्री स्कूटी योजना, अभी ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिन भी महिलाओं ने आवेदन किया है और वह Lado Lakshmi Yojana List 2025 में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आज की खबर उनके लिए बहुत जरूरी है। आप सबको बता दे की लाडो लक्ष्मी योजना की लिस्ट सभी ब्लॉक के अधिकारियों के पास भेज दी गई है। लेकिन अभी यह लिस्ट फाइनल लिस्ट नहीं है। इस लिस्ट में केवल उन्हीं लोगों का नाम दर्ज किया गया है जिनके बैंक अकाउंट फैमिली आईडी से लिंक नहीं है। सरकार ने सभी जिले से 18 लाख 43000 संभावित महिलाओं को चुना है। इन महिलाओं की जानकारी आप ऑफिशियल लिस्ट में जाकर चेक कर सकते हैं, जिसे जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभी लाडो लक्ष्मी योजना की कोई फाइनल लिस्ट आधिकारिक की वेबसाइट पर जारी नहीं की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top