नई दिल्ली, New Hero Splendor Plus :- हीरो मोटोकॉर्प देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को कुछ अपडेट के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने पहली बार इसे फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ अपडेट किया है। इसे स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक नाम दिया गया है। इस हार्डवेयर अपडेट के साथ बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 83,461 रुपए तय की गई है। हालांकि, ड्रम ब्रेक ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत अभी भी 79,911 रुपए ही रहेगी। चलिए इस मोटरसाइकिल के बारे में थोड़ा डिटेल से जानते हैं।
LED DRL दिया
बात करें स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक के डिजाइन की तो कंपनी ने इसमें कोई चेंजेस नहीं किए हैं। इतना ही नहीं, बाइक के मैकेनिज्म में भी कोई बदला नहीं किया गया है। यानी इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ही इंजन मिलेगा। साथ ही, फीचर भी ऑनगोइंग मॉडल की तरह मिलते रहेंगे। इसमें वही स्लिम और पर्पजफुल डिजाइन मिलेगा। स्प्लेंडर एक घरेलू नाम है। यह कई सालों से मौजूद है। इसमें एक रेक्टएंगुलर हेडलाइट के साथ सिंपल स्ट्रक्चर के ऊपर एक LED DRL दिया है।
100cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन
हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक में 100cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 7.09bhp का पावर और 8.05Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। यह चार-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। फीचर की बात करें तो इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और USB चार्जिंग स्लॉट भी मिलता है। बाइक का सिंपल डिजाइन लोगों को खूब पसंद आता है। इसकी के चलते ये ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल भी है।
होंडा शाइन का मुकाबला
इसके अन्य हार्डवेयर फीचर्स की बात करें तो इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक्स शामिल हैं। ब्रेकिंग हार्डवेयर के लिए अब एलॉय व्हील्स पर लगे फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक शामिल हैं। भारतीय बाजार में स्प्लेंडर का मुकाबला होंडा शाइन, बजाज प्लेटिना, टीवीएस रेडर जैसे मॉडल से होता है। हालांकि, सेल में ये सभी मॉडल स्प्लेंडर से काफी पीछे है।