नई दिल्ली, Solis 3016 Tractor :- भारतीय ट्रैक्टर बाजार में प्रसिद्ध ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक सॉलिस भी है जिसने छोटे किसानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 30 एचपी रेंज में एक पावरफुल इंजन वाला ट्रैक्टर डिजाइन किया है, जिसका नाम सॉलिस 3016 एसएन (Solis 3016 SN) है। यह ट्रैक्टर एडवांस तकनीक के साथ आता है। इसके फीचर्स और क्वालिटी शानदार है। इसकी कीमत किफायती है जिससे छोटे किसान इसे आसानी से खरीद सकते हैं। यदि आपके पास छोटी खेती है और आप अपने खेत के लिए किसी ट्रैक्टर की तलाश में हैं जो पावरफुल होने के साथ ही कीमत में भी किफायती हो तो यह ट्रैक्टर आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको सॉलिस 3016, 30 एचपी ट्रैक्टर (Solis 3016, 30 HP Tractor) के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी दे रहे हैं, तो आइए जानते हैं, इसके बारे में।
इंजन
सॉलिस 3016, 30 एचपी ट्रैक्टर की इंजन कैपेसिटी काफी अच्छी है। यह ट्रैक्टर अच्छा माइलेज देता है। यह ट्रैक्टर तीन सिलेंडरों के साथ आता है। इसमें 1318 सीसी का पावरफुल इंजन है जो इंजन रेटेड 3000 आरपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 25.8 एचपी है, जो खेती में काम आने वाले उपकरणों जैसे– रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेसर आदि को आसानी से संभाल सकता है। इसमें 81 एनएम का टॉर्क है।
ट्रांसमिशन
सॉलिस 3016 ड्यूल क्लच के साथ आता है। इसकी फॉरवर्ड स्पीड काफी अच्छी है जो 22.57 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर की पावर टेकऑफ (PTO) 540 & 540 E आरपीएम है। सॉलिस 3016 ट्रैक्टर में 600 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इस ट्रैक्टर का व्हील बेस 1570 एमएम है। इसकी कुल लंबाई 2780 एमएम और चौड़ाई 1140 एमएम है। इस ट्रैक्टर में 28 लीटर का फ्यूल टैंक आता है।
पहिया और टायर
सॉलिस 3016 एक 4WD ट्रैक्टर है। इसके फ्रंट टायर का साइज 6.00 X 12 साइज का है। वहीं इसके रिवर्स साइज टायर का साइज 8.30 x 20 है।
सॉलिस 3016, 30 एचपी ट्रैक्टर की कीमत
सॉलिस 3016 एसएन ट्रैक्टर की कीमत भारत में 5.70 लाख रुपए से लेकर 5.95 लाख* रुपए तक है। यह ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत है। अलग–अलग राज्यों या शहरों में इसकी ऑनरोड प्राइज वहां लागू आरटीओ फीस और रोड टैक्स के कारण अलग–अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी 5 साल की वारंटी देती है।