पुरे हरियाणा में इस अनौखे झोटे के चर्चे, RO के पानी से नहला बर्थडे पर काटा केक
Advertisements

पुरे हरियाणा में इस अनौखे झोटे के चर्चे, RO के पानी से नहला बर्थडे पर काटा केक

Advertisements

हिसार :- हरियाणा के हिसार स्थित केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान में क्लोन मुर्रा झोटा “हिसार गौरव” का आज मंगलवार 10वां जन्मदिन मनाया गया। इस क्लोन झोटे को CIRB ने ही तैयार किया है।  इस क्लोन “हिसार गौरव” का जन्म 11 दिसंबर, 2015 को हिसार में हुआ था। इस झोटे ने उच्च गुणवत्ता वाले वीर्य की 22000 डोज का उत्पादन किया है। इन डोज का उपयोग कृत्रिम गर्भाधान के लिए किया गया। हिसार गौरव के सीमन से पैदा हुए 2 झोटों ने अब तक 2 लाख से ज्यादा कृत्रिम गर्भाधान की डोज उपलब्ध करवाई हैं। वहीं, इसकी झोटियों ने दूध उत्पादन में अच्छी खासी बढ़ोतरी की है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन लेने वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब घर बैठे मिलेगी ये बड़ी सुविधा

Advertisements

45 प्रतिशत से अधिक गर्भाधान

प्रयोगशाला में अंडाणु और शुक्राणु को मिलाकर भ्रूण बनाने की विधि में हिसार गौरव के सीमन से सबसे पहले एक स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट बछडे़ “वीर गौरव” का जन्म हुआ था। इसके बाद इस क्लोन से प्राप्त सीमन से मादा पशुओं का 45 प्रतिशत से अधिक गर्भाधान हुआ, जोकि ब्रीडिंग बुल के बराबर है।  इसके सीमन तकनीक का उपयोग करने वाले किसानों ने भी बताया है कि उनके यहां दूध उत्पादन में सुधार हुआ है। किसानों ने इसके और भी लाभ गिनाए, जैसे- वीर्य से आनुवंशिक सुधार को बढ़ावा मिला, पशुधन उत्पादकता बढ़ी और पशुओं की अगली पीढ़ी में उच्च प्रजनन क्षमता में सुधार हुआ।

See also  हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका, अब किए जाएंगे जबरन रिटायर

RO के पानी से नहाता है झोटा

Advertisements

इस झोटे को वजन के हिसाब से खुराक दी जाती है। झोटे का वजन 1000 किलोग्राम है। खुराक में एक बार में 5 किलो दाना और हरा चारा दिया जाता है। CIRB में एक न्यूट्रिशन डिपार्टमेंट है जहां के डाइटीशियन हिसार गौरव का खास ख्याल रखते हैं। क्लोन झोटा दिन में एक बार RO के पानी से नहाता है। इसके पानी के टीडीएस का विशेष ध्यान रखते हैं।

सीमन डोज की कीमत होती है 500 रुपए तक

See also  Haryana News: भिवानी में सरकारी नौकरी मे लगे दो जुड़वा भाइयों ने समाज के लिए पेश की मिसाल, दहेज में लिया पौधा

इस झोटे के सीमन डोज की कीमत 500 रुपए तक होती है। एक डोज में 0.25 एमएल का स्ट्रॉ होता है। इसमें 2 करोड़ स्पर्म सेल्स होते हैं। इसके एक डोज से एक भैंस गर्भवती होती है। अब तक इस झोटे से 22 हजार डोज बनाकर इस्तेमाल किए जा चुके हैं।  इस क्लोनिंग प्रोजेक्ट के पीआई डॉ. प्रेम सिंह यादव अपनी टीम के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा क्लोन पैदा किए जा सकें। हर साल की तरह इस साल भी 10 दिसंबर 2024 को हिसार गौरव का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top