गांवों के सरपंचों की हुई बल्ले-बल्ले, अब मिलेगा प्रॉपर्टी और लाइसेंस टैक्स देने का अधिकार
Advertisements

गांवों के सरपंचों की हुई बल्ले-बल्ले, अब मिलेगा प्रॉपर्टी और लाइसेंस टैक्स देने का अधिकार

 नई दिल्ली :- शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों पर आबादी का बोझ तो अधिक है, लेकिन वित्तीय स्थिति या अधिकारों की बात करें तो ग्रामीण निकाय हाशिए पर पड़े हैं। अब जब विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर गांवों की आवश्यकता पर बल दिया जाता है तो इस पर वृहद अध्ययन कर विशेषज्ञों ने भी वह राह दिखाने का प्रयास किया है, जिस पर चलकर इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। चूंकि, पंचायतीराज मंत्रालय सभी राज्यों में ग्राम पंचायतों का स्वयं के संसाधनों से राजस्व (ओएसआर) बढ़ाने के लिए ”मॉडल” देना चाहता है, इसके लिए विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि ग्राम पंचायतों को संपत्ति कर और लाइसेंस शुल्क वसूली जैसे अधिकार देने होंगे।

कानून में करना होगा बदलाव

Advertisements

संबंधित कानूनों में बदलाव भी करने होंगे। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी ने अपनी रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया है कि संपत्ति कर वसूली का अधिकार यदि सभी राज्य ग्राम पंचायतों को सौंप दें तो उनके राजस्व में काफी वृद्धि हो सकती है। सुझाव दिया है कि संपत्ति कर के आकलन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय कर राज्य ग्राम पंचायतों को उसकी वसूली के अधिकार दें। इसके लिए कर्नाटक के मॉडल से सीख ली जा सकती है। यूं तो इन व्यवस्थाओं को लागू करने के लिए विशेषज्ञ या प्रशिक्षित कर्मचारियों के तंत्र की आवश्यकता है, लेकिन तब तक वैकल्पिक रूप से ग्राम पंचायत क्षेत्र में टैक्स और यूजर चार्ज की वसूली के लिए स्पष्ट आदेश जारी किए जा सकते हैं, जिसके आधार पर कर्मचारी काम शुरू कर सकें।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  अब केवल तीन लाख मे घर लाए Mahindra Scorpio N का बेस वेरिएंट, बस इतनी EMI बनेगी

तालाबों में मछली पालन और सिंचाई का नियंत्रण ग्राम पंचायतों को मिले

विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया है कि स्थानीय सेवाओं के संचालन का नियंत्रण ग्राम पंचायतों को दिया जाना चाहिए, जिस तरह पश्चिम बंगाल में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और महाराष्ट्र में ग्रामीण जलापूर्ति सेवा सौंपकर राजस्व वसूली का अधिकार दिया गया है। इसी तरह तालाबों में मछली पालन, सरकारी भूमि पर पौधरोपण, वन भूमि, लघु सिंचाई परियोजना आदि का नियंत्रण ग्राम पंचायतों को दिया जाना चाहिए। इसके लिए राज्यों को पंचायतीराज के संबंधित नियमों में संशोधन करना होगा।

Advertisements
See also  Solar Panel Subsidy: अब बिल्कुल ना करे बिजली बिल की टेंशन, सरकार सोलर पैनल पर दे रही है तगड़ी सब्सिडी

पंचायती राज कानूनों में संशोधन जरूरी

अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लाइसेंस शुल्क वसूलने का अधिकार जिला पंचायत को सौंप रखा है, जबकि अन्य राज्यों में यह अधिकार ग्राम पंचायतों को मिला हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों में पंचायतीराज कानूनों में संशोधन बहुत आवश्यक बताया है।

See also  अब दिल्ली में नहीं जा सकेंगी बाहरी राज्यों की 2000 बसें, यात्रियों को हो सकती है भारी परेशानी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top