हरियाणा में फिर बदलने जा रहा है मौसम, इस दिन से फिर होगी ताबड़तोड़ बारिश
Advertisements

हरियाणा में फिर बदलने जा रहा है मौसम, इस दिन से फिर होगी ताबड़तोड़ बारिश

Advertisements

चंडीगढ़ :- हरियाणा में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  प्रदेश के कई शहरों का तापमान 14 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया है। ऐसे में ठंड से अब और ज्यादा हालात बिगड़ते नजर आ रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर हरियाणा (Haryana) में बारिश (Rain) की संभावना जताई है। अगर बारिश होती है तो इससे तापमान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है। साथ ही ठंड ज्यादा बढ़ने की भी संभावना है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
See also  Haryana Weather News: हरियाणा में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Advertisements

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

आज सूबे के कई जिलों में कोल्ड डे(Cold Day) का अलर्ट (Alert)जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोल्ड डे का सितम जारी रहेगा। यहां कोहरे के साथ-साथ शीतलहर (Coldwave)चलेगी।  वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हरियाणा के हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे है।

See also  Haryana News: हरियाणा सरकार इन लोगों को देगी 2 लाख रुपये, आप भी ऐसे उठा सकते हैं फायदा

फिर होगी झमाझम बारिश

कल 3 जनवरी की रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद 4 और 5 जनवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना है। लगातार 48 घंटे सूबे के कई शहरों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 4 व 5 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं के चलते हरियाणा और पंजाब में बारिश (Rain) के आसार बन रहे हैं।  इसके बाद 10 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी तीन दिन तक सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा। जनवरी माह में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकते हैं।

Advertisements
See also  Weather Update: हरियाणा में होली पर बारिश का Alert, कल हुई ओलावृष्टि से इन फसलों को हुआ नुकसान

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top